ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों के वेतन से काटा जाएगा दोगुना जुर्माना

Edited By prachi,Updated: 12 Sep, 2019 02:33 PM

policemen who violate traffic rules will be fined

देश में एक सितंबर से नए ट्रैफिक नियमों को लागू कर दिया गया जिसे लेकर आम लोगों में खलबली मची हुई है। वहीं कई राज्यों में सरकार ट्रैफिक चालान की दरों में कमी कर रही है जिससे राज्य की जनता को राहत मिली है।

पटनाः देश में एक सितंबर से नए ट्रैफिक नियमों को लागू कर दिया गया जिसे लेकर आम लोगों में खलबली मची हुई है। वहीं कई राज्यों में सरकार ट्रैफिक चालान की दरों में कमी कर रही है जिससे राज्य की जनता को राहत मिली है। इस बीच बिहार परिवहन विभाग ने आदेश जारी किया है ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मी दोगुना जुर्माना भुगतेंगे और इस जुर्माने को उनके वेतन से काटा जाएगा।

बिहार के परिवहन मंत्री संतोष निराला ने बताया कि ट्रैफिक नियम तोड़ने पर जुर्माने की राशि कॉन्स्टेबल से लेकर पदाधिकारियों तक के वेतन से काटने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों द्वारा नियमों की पालना न करने पर उनसे आम नागरिकों से दोगुना जुर्माना वसूल किया जाएगा।

बता दें कि नया मोटर व्‍हीकल एक्ट लागू होने के बाद से बिहार परिवहन विभाग के आदेश पर पूरे राज्य में सघन अभियान चलाया जा रहा है। वहीं पुलिसकर्मियों के द्वारा अपने पद का रौब जमाकर लगातार नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है जिसको लेकर आम जनता में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है।   
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!