कांग्रेस नेता का हमला- जनता की हितैषी होने के झूठे दावे करती है भाजपा

Edited By prachi,Updated: 12 Sep, 2019 10:31 AM

congress leader targets bjp

भाजपा के विधान पार्षद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान द्वारा अगले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की दावेदारी छोड़ने की दी गई सलाह पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने कहा...

पटनाः भाजपा के विधान पार्षद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान द्वारा अगले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की दावेदारी छोड़ने की दी गई सलाह पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने कहा कि भाजपा को जनता से बिहार का ताज मांगना चाहिए। सदानंद सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता ने वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में यह ताज कांग्रेस-राजद और जदयू के महागठबंधन को दी थी। कांग्रेस नेता ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा को विपक्ष में बैठने का जनादेश मिला था लेकिन उसने बीच में ही जनता के जनादेश का अपमान करते हुए बिहार की सत्ता में घुसपैठ कर ली।

सिंह ने कहा कि भाजपा जनता की हितैषी होने के झूठे दावे करती है। वह पूरे देश में सिर्फ सत्ता में घुसपैठ बनाने की जुगत में जुटी रहती है। वह चाहे कर्नाटक हो या फिर गोवा, मणिपुर या मेघालय का उदाहरण हो। बिना बहुमत आए भी वह तोड़-भोड़ और हॉर्स ट्रेडिंग कर सत्ता में भागीदार बनने को आतुर रहती है, जो भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि सत्ता में आने के बाद भी भाजपा विकास के मापदंड पर जनता को सिर्फ ठगने का ही काम करती है, जैसे केंद्र की मोदी सरकार। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी सरकार में आर्थिक विकास दर, रोजगार, औद्योगिक उत्पादन, ऑटोमोबाइल, कोयला, कच्चा तेल, इस्पात के मोर्चे पर विफलताओं के बावजूद 100 दिनों के कार्यकाल का जश्न मनाया जा रहा है। जनता अब भाजपा से सबक सीख चुकी है, जिसका जवाब उसे वर्ष 2020 में होनेवाले बिहार विधानसभा चुनाव में अवश्य मिलेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!