बाबा के आश्रम में पड़ी रेड, महिलाएं बनाने लगी वीडियो और फिर....

Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Dec, 2017 09:05 AM

raid in baba s ashram women started making videos and then

ताज नगरी में बाबा वीरेंद्र देव का एक आश्रम होने की जानकारी के बाद मंगलवार को हंगामा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस महिला कांस्टेबल नहीं होने की वजह से डेढ़ घंटा कुछ नहीं कर सकी। महिला पुलिस ने आने के बाद महज 15 मिनट के अंदर ही आश्रमकर्मियों को क्लीन...

आगरा: ताज नगरी में बाबा वीरेंद्र देव का एक आश्रम होने की जानकारी के बाद मंगलवार को हंगामा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस महिला कांस्टेबल नहीं होने की वजह से डेढ़ घंटा कुछ नहीं कर सकी। महिला पुलिस ने आने के बाद महज 15 मिनट के अंदर ही आश्रमकर्मियों को क्लीन चिट दे दी गई। इस दौरान आश्रम में मौजूद महिलाएं मीडिया की मोबाइल से वीडियो बनाने लगीं और मुकद्दमा दर्ज कराने की धमकी देने लगीं।
PunjabKesari
दरअसल, मंगलवार की सुबह सोशल मीडिया के जरिए लोगों को आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र के कहराई गांव के क्षेत्र में बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित का आश्रम होने की जानकारी मिली। इसके बाद मौके पर मीडियाकर्मी और पुलिस पहुंच गई। सत्संग में बैठी महिलाओं ने वहां कोई युवा महिला होने की बात से इंकार किया, लेकिन जब जांच हुई तो ऊपरी मंजिल पर ताला लगा दिखाई दिया। अंदर से महिलाओं की आवाजें सुनाई दे रही थीं। महिलाओं ने पुलिस को नाम तक बताने से इंकार कर दिया।
PunjabKesari
पुलिस को मजबूरन महिला पुलिस को बुलाना पड़ा। इस बीच डेढ़ घंटे तक पुलिस मूक दर्शक बनी खड़ी रही। मौके पर पहुंची महिला पुलिस ने महज 15 मिनट के अंदर सर्च ऑप्रेशन के बाद आश्रमकर्मियों को क्लीन चिट दे दी। पूरे मामले पर दारोगा शिवानी दीक्षित का कहना था कि अंदर जो महिलाएं मिली हैं, उन्होंने अपनी मर्जी से होने की बात कही है। महिलाओं की आई.डी. ले ली गई है और आगे जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!