IPL सट्टा में पत्नी को हारा युवक, घर पहुंचे 30 लोगों ने की शर्मनाक हरकत

Edited By ,Updated: 28 May, 2016 04:46 PM

ipl betting wife of kaliyuga hara yudhisthir

महाभारत के द्यूत क्रीड़ा की कहानी सदियों के बाद उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी कानपुर में दोहराई गई। यहां के एक युवक ने आईपीएल सट्टे में अपनी बीवी को दांव पर लगा दिया और हार गया।

कानपुर: महाभारत के द्यूत क्रीड़ा की कहानी सदियों के बाद उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी कानपुर में दोहराई गई। यहां के एक युवक ने आईपीएल सट्टे में अपनी बीवी को दांव पर लगा दिया और हार गया। हारने के बाद पति तो घर से भाग गया लेकिन पत्नी बड़ी मुसीबत में फंस गई, क्योंकि जीत दर्ज करने वाले 30 लोग उसके घर पर आ धमके और उससे अ£शील बातें करने लगे। यह लोग उसको घर से उठाने के प्रयास में हैं। महिला ने हद पार होने से पहले पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

आईपीएल सट्टा का बाजार गर्म

भारत सहित विश्व में आईपीएल की चकाचौंध व रोमांच में लोग डूबे हैं। इस बार भी आइपीएल में जोरदार सट्टा लगाया जा रहा है, रोज कहीं न कहीं पर लोग पकड़े भी जा रहे हैं। इसमें सट्टा लगाने वालों की भी कमी नहीं है। करोड़ों रुपए का सट्टा लगाया जा रहा है। इसमें अब तक कई लोग बर्बाद भी हो चुके हैं, इनमें कानपुर का एक युवक भी है। युवक ने रुपया तथा प्रापर्टी गंवाने के बाद अपनी पत्नी को आइपीएल के सट्टा में दांव पर लगा दिया। अब हारने के बाद वह तो फरार हो गया लेकिन उसके घर के बाहर तथा अंदर लोग जमा हो रहे हैं। जब पति ने ही पत्नी की इज्जत को दांव पर लगा दिया तो गैर तो छोडऩे वाला नहीं। वह लोग उसकी पत्नी को घर से लेकर जाना चाहते हैं।

7 लाख का कर्ज

पीड़िता के मुताबिक उसके पति रविन्द्र ने उससे कहा कि उसका शेयर मार्केट में बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। करीब 7 लाख का कर्ज है। पति ने पत्नी से मायके से 7 लाख रुपया लाने को कहा था। विरोध करने पर उसने उसके साथ मारपीट की, लेकिन जब यह बात उसने अपने मायके में बताया तो उन्होंने 7 लाख रुपया का कर्ज भरा। इसके बाद भी रविन्द्र का सट्टा खेलना बंद नहीं हुआ। वह फिर से कर्ज लेने लगा, जब वह कर्ज लेता तो पत्नी को आगे कर देता और उसकी गारंटी लगाता था। जब रविंद्र पर फिर से लाखों का कर्ज हो गया तो मकान बेचने पर अमादा हो गया।

अश्लील बातें करते हैं लोग

पीड़िता ने बताया कि परिवार भुखमरी की तरफ बढऩे लगा तो मैंने अपने ही घर में बुटीक का काम शुरू कर दिया। जिससे अपने परिवार का खर्च चलाने लगी। वहीं जब वसूली करने वाले घर आने लगे तो पति घर से भाग गया। इसी दौरान वसूली करने वाले मुझसे अश्लील बातें करने लगे। उन लोगों ने बताया कि उसका पति सट्टे में पत्नी को दांव पर लगाकर हार गया है। अब वह लोग उसको अपने साथ ले जाकर कीमत वसूल करेंगे। सट्टे में बर्बाद यह शख्स अब तो फरार हो गया है लेकिन उसकी पत्नी लगातार कर्ज मांगने वालों से परेशान है। कोई उससे अश्लील बातें कर रहा है तो कोई पैसे देने के लिए तरह-तरह का दबाव बना रहा है।

भाजपा नेता ने दर्ज करवाई थाने में शिकायत

इससे तंग आकर महिला ने सारा प्रकरण शहर के एक भाजपा नेता को बताया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत करने की बात कही। तब जाकर पुलिस की मदद मांगी है। अब महिला ने अपने ही पति के खिलाफ थाने में तहरीर देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। 

आरोपी पति और लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

गोविन्द नगर थाने के इंस्पेक्टर के मुताबिक महिला की तहरीर के आधार पर उसके पति की तलाश की जा रही है। वहीं कर्जदारों को भी पकड़ा जाएगा। मामला दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!