Edited By ,Updated: 21 Apr, 2017 08:21 AM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाल बत्ती (रेड बेकन) के इस्तेमाल पर प्रतिबंध के फैसले का उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों ने स्वागत किया गया है और....
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाल बत्ती (रेड बेकन) के इस्तेमाल पर प्रतिबंध के फैसले का उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों ने स्वागत किया गया है और मंत्रियों ने अपने सरकारी वाहनों से इन्हें उतारना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी ट्वीट में केंद्र के इस फैसले का स्वागत किया।
योगी ने अपने ट्वीट में कहा, कि मैं रेड बेकन को हटाने के लिए केंद्र के ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करता हूं। हर भारतीय वीआईपी है। हमें अंत्योदय के लोगों के लिए अपना लक्ष्य रखना चाहिए। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने केन्द्र के इस कदम का स्वागत किया है, उन्होंने अपने सरकारी वाहनों से रेड बेकन को हटा दिया है।
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी और यूपी कांग्रेस उपाध्यक्ष सत्यदेव त्रिपाठी ने भी केंद्र सरकार के इस कदम की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि हमें यह देखना होगा कि क्या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार राज्य में इसका सख्ती से पालन करेगी।