Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Jul, 2017 09:19 AM
आगरा एक्सप्रेस वे पर टायर फटने से तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई....
आगराः आगरा एक्सप्रेस वे पर टायर फटने से तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिससे कार सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक महिला शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार फैजाबाद के रहने वाले नारायण साहू अपने 5 साथियों के साथ बालाजी महाराज के दर्शन करने गए थे। इनमें एक महिला भी शामिल थीं। वापस लौटते समय आगरा एक्सप्रेस वे पर उनकी गाडी का टायर अचानक फट गया जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार पलटने से सभी लोग कार में ही फंस गए। हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को कार से बाहर निकाला, लेकिन तब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी थी और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया।
एसपी ग्रामीण के मुताबिक सुबह करीब 5 बजे आगरा एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट हुआ है। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया था जहां से उपचार के बाद घायलों के परिजन उनको अपने साथ ले गए है।