सर्जिकल स्ट्राइक के लिए सेना को सैल्यूट: राहुल

Edited By ,Updated: 06 Oct, 2016 12:02 PM

rahul gandhi surgical strike military

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय सेना द्वारा आतंकी ठिकानों पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर देश में छिड़े राजनीतिक विवाद को दरकिनार करते हुए कहा कि...

सहारनपुर: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय सेना द्वारा आतंकी ठिकानों पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर देश में छिड़े राजनीतिक विवाद को दरकिनार करते हुए कहा कि लोगों को देश की सेना पर भरोसा करना चाहिए, वह भारतीय सेना को सैल्यूट करते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत पेश किए जाने संबंधी ब्यान पर राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें देश की सेना पर विश्वास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नही आएगा।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में कौन क्या कह रहा है इससे कुछ लेना देना नहीं है। वह तो देश सेवा के लिए उत्तर प्रदेश के दौरे पर निकले हैं। इस बीच,राहुल गांधी ने सहारनपुर के विश्व प्रसिद्ध वुडकार्विंग के कारखानों में कुशल कारीगरों द्वारा बनाई गई खूबसूरत कलाकृतियों को देखा। लकड़ी की नक्काशी के कारोबार में गहरी रूचि दिखाई। उन्होंने प्रमुख एक्सपोर्टर शेख फैजान से कारोबार की बाबत जानकारी ली। उन्होंने कई कारीगरों से उनके हुनर के बारे में पूछा।

देवरिया से दिल्ली की किसान यात्रा के दौरान  यहां पहुचे कांग्रेस उपाध्यक्ष ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती का चुनाव क्षेत्र रहे हरोडा के गागलहेडी में पशुपैठ मैदान में आयोजित किसानों की खाट पंचायत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खास निशाने पर रखा। गांधी मां शाकंभरी देवी शक्तिपीठ के मंदिर में सिर नवाने और पूजा-पाठ के बाद बेहट और छुटमलपुर होते हुए गागलहेडी पहुंचे।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात करने पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह न सुनते हैं और न कुछ काम करते हैं बस मन की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि ढाई साल के एनडीए सरकार के कार्यकाल में किसान हितों की जमकर अनदेखी हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों की कर्ज माफी पर कोई ध्यान नहीं दिया लेकिन प्रमुख उद्योगपतियों का अरबों का कर्जा माफ कर दिया। इससे मोदी सरकार की प्राथमिकताओं की कलई खुलती है।

गांधी ने कहा कि यदि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में कांगेस की सरकार बनती है तो किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे और उन्हें आधे दामों पर विद्युत आपूर्ति की जाएगी। किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाया जाएगा। उन्होंने प्रदेश में गन्ना किसानों के करोडो रूपए के बकाए को लेकर भी अपनी नाराजगी जताई।  इस दौरान गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष इमरान मसूद भी थे। राहुल गांधी ने कस्बा बेहट में भी कांग्रेस नेता नरेश सैनी द्वारा आयोजित सभा को भी संबोधित किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!