राष्ट्रगान विवाद : आर.एस.एस. का हैडक्वार्टर नहीं है राजभवन : आजम

Edited By ,Updated: 02 Nov, 2015 09:43 AM

lucknow national anthem dispute azam khan

कैबिनेट मंत्री आजम खां ने राज्यपाल पर निशाना साधते हुए कहा है कि लखनऊ में शनिवार को नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह चल...

लखनऊ/रामपुर : कैबिनेट मंत्री आजम खां ने राज्यपाल पर निशाना साधते हुए कहा है कि लखनऊ में शनिवार को नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा था। इसमें राष्ट्रगान की धून को राज्यपाल ने पटेल जयंती का कार्यक्रम कराने के लिए रुकवा दिया, जो देश का अपमान है। राजभवन आर.एस.एस. का हैडक्वार्टर नहीं है। किसी सियासी पार्टी का कार्यालय भी नहीं है। किसी को किसी की जयंती मनानी हो तो अलग से कार्यक्रम आयोजित करना चाहिए। ऐसा देश में पहली बार हुआ है, जो दुखद है।

उन्होंने कहा कि आर.एस.एस. देश में आग लगाना चाहता है। देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने आर.एस.एस. पर पाबंदी लगाई थी। आर.एस.एस. और भाजपा की भाषा शैली समाज के लायक नहीं है। प्रधानमंत्री बिहार में लालू, नीतीश और सोनिया गांधी को थ्री ईडियट बता रहे हैं। इससे आने वाली नस्लों को क्या सिखाया जा रहा है। महिलाओं के लिए सैटिंग शब्द का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह अराजकता और बेहूदगी के सिवाए कुछ नहीं है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!