BJP के पूर्व शिक्षा मंत्री पर फेंका तेजाब... Gunner समेत 5 लोग घायल (Pics)

Edited By ,Updated: 15 Apr, 2016 12:21 PM

jhansi bjp ravindra shukla

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में जमीन के विवाद को लेकर भाजपा के पूर्व बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री रविंद्र शुक्ल पर तेजाब से हमला किया गया। इस तेजाबी हमले में 5 लोग गंभीर रुप से घायल...

झांसी:  उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में जमीन के विवाद को लेकर भाजपा के पूर्व बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री रविंद्र शुक्ल पर तेजाब से हमला किया गया। इस तेजाबी हमले में 5 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस हमले का एक सर्राफा व्यापारी पर आरोप लगाया गया है। 

जानकारी के अनुसार घटना शहरी इलाके में स्थित कोतवाली के पास की है। घटनास्थल से भीड़भाड़ वाले इलाके की दूरी मुश्किल से 100 मीटर की होगी। तेजाब फेंकने के बाद मंत्री की गाड़ी पर पत्थरों से भी हमला किया गया। इस हमले में मंत्री की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। एस.एस.पी. मनोज तिवारी का कहना है कि पप्पू पटेरिया सहित 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

बता दें कि रविंद्र शुक्ल भाजपा शासन में बेसिक शिक्षा मंत्री रहे हैं। उनका झांसी में एक दैनिक अखबार भी है। ऐसा बताया जाता है कि झांसी के शहर कोतवाली इलाके के 657 स्क्वॉयर फीट जमीन पर कुछ विवाद चल रहा था। इस विवाद का फैसला गुरुवार को मंत्री के पक्ष में आ गया। इसी जमीन का निर्माण कराने के लिए मंत्री कार से बाहर खड़े थे। तभी उन पर तेजाब से हमला किया गया। 

बताया जा रहा है कि जब पूर्व बेसिक शिक्षा पर तेजाब फेंका गया उस समय उनके साथ उनका गनर मौजूद था। उनसे मंत्री को धक्का देकर एक तरफ कर दिया और खुद तेजाब की चेपट में आ गया। उसका शरीर का बहुत सा हिस्सा तेजाब की चेपट में आने से जल गया। मंत्री के पैरों पर भी तेजाब गिरा। तेजाब से हमला करने वाले 5 लोग थे। वहीं एस.एस.पी. ने कहा कि मुख्य आरोपी पप्पू पटेरिया को गिरफ्तार कर लिया है। एस.एस.पी. ने कहा कि गनर को भी 5 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!