Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Oct, 2017 02:58 PM
कहते है कि अगर हौंसले बुलंद हो तो इरादे उड़ान भर ही लेते है। वहीं एेसे खास लोग किसी भी चुनौती को मात ...
देवरिया(उत्तर प्रदेश): कहते है कि अगर हौंसले बुलंद हो तो इरादे उड़ान भर ही लेते है। वहीं एेसे खास लोग किसी भी चुनौती को मात देने से पीछे नहीं हटते। यूं कहे तो कितनी भी मुश्किलें क्यों ना आ जाए पक्के इरादे वाले लोग अपने कदम रोकते नहीं है। एेसे ही लोगों में एक नाम ओर जुड़ गया है, जोकि यूपी का नाम रोशन कर रहा है।
दरअसल हम बात कर रहे है देवरिया के निसनिया गांव के अश्विनी कुमार सिंह की, जिन्होंने 22 साल की उम्र में ही वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। हैरत होगी यह जानकर कि एक छोटे से गांव का अश्विनी बिना किसी प्रशिक्षण, बिना कोई अच्छी ग्राउंड और किसी एक्सपर्ट कोच के बिना इस महारत को हासिल किया है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी का तोड़ा रिकॉर्ड
बता दें कि अश्विनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी कार्टन विलियम्स के 2682 पुश अप के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 2760 पुश अप कर रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अश्विनी ने यह रिकॉर्ड एक घंटे में बनाया है। बीते दिन को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में नक्ष्य फाउंडेशन द्वारा यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अपने डाइट , प्रैक्टिस और अपने बारे में बताया।
बिना ग्राउंड के की प्रैक्टिस
अश्विनी ने बताया कि मैं देवरिया जिले के निसनिया गांव का रहने वाला हूं। वहां कोई ग्राउंड नहीं है, लेकिन मैं सुबह 4 घंटे और शाम को 4 घंटे प्रैक्टिस करता हूं। पिछले साल मैंने न्यूज पेपर पढ़ा था। जिसमें लिखा था ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले कार्टन विलियम्स ने 2682 पुश अपर अपने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। उसके पहले कार्टन के नाम एक घंटे में 2392 पुश अप का रिकॉर्ड था। इसके बाद मैंने इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए कठिन प्रैक्टिस शुरू कर दी और रिकॉर्ड को अपने नाम करने के लिए मैं रोजाना 2 हजार से 2500 पुश अप करने लगा।
दलिया और चने की डाइट से बनाया रिकॉर्ड
उन्होंने बताया कि पिता देवरिया में बस कंडक्टर और मां अगनबाड़ी में जॉब करती हैं। मेरे से एक बड़ा और एक छोटा भाई के अलावा एक बहन है। मैंने सिर्फ दलिया और चने की डाइट से यह रिकॉर्ड बनाया है। अगर संसाधन की कमी दूर हो जाए तो कई खिलाड़ी देश का नाम रोशन करेंगे।
2016 में कायम किया लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड
अश्विनी ने बताया कि साल 2016 में मैंने साइकिल से 14 दिन 15 घंटे और 37 मिनट में लेह से कन्या कुमारी तक का सफर तय कर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया था। मैंने 4197 किमी की दूरी साइकिल से 15 दिनों से भी कम समय में तय की थी। मेरे साथ आजमगढ़ के आकाश यादव साइकिल के इस रिकॉर्ड में भी शामिल थे। इससे पहले यह रिकॉर्ड एयरफोर्स के दो कर्मियों के नाम था।