भाजपा से हाथ नहीं मिलाएगी रालोद: अजित सिंह

Edited By ,Updated: 27 Jan, 2017 07:32 PM

rld do not alliance bjp  ajit singh

रालोद प्रमुख अजित सिंह ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है लेकिन वह भाजपा से हाथ नहीं मिलाएंगे। सिंह ने यहां संवाददाताआें से कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में जनता बदलाव चाहती है।

लखनऊ: रालोद प्रमुख अजित सिंह ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है लेकिन वह भाजपा से हाथ नहीं मिलाएंगे। सिंह ने यहां संवाददाताआें से कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में जनता बदलाव चाहती है। गरीब, किसान, नौजवान हर वर्ग परेशान है। वर्तमान सपा सरकार विज्ञापनों में विकास के दावे कर रही है लेकिन दरअसल कोई विकास नहीं हुआ है।’’ 

उन्होंने सवालों के जवाब में कहा कि भाजपा के साथ रालोद हाथ नहीं मिलाएगी। जब पूछा गया कि सपा और कांग्रेस के साथ गठबंधन की बात क्यों टूटी, तो बोले कि उन्होंने भी अखबारों और चैनलों में इस बारे में खबरें देखी हैं लेकिन गठबंधन को लेकर उनकी किसी से बात नहीं हुई। मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, इस सवाल पर अजित सिंह ने जयंत चौधरी का नाम लिया, जो उनके बेटे हैं। 

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!