पॉलिटिक्स में हुई मुलायम की छोटी बहू की एंट्री, लखनऊ कैंट से लड़ेगी चुनाव

Edited By ,Updated: 27 Mar, 2016 02:07 PM

sp aparna yadav mulayam singh yadav

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की छोटी पुत्रवधू अपर्णा यादव भी चुनावी राजनीति में कूद गई। पार्टी ने उन्हें लखनऊ कैन्ट विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया है...

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की छोटी पुत्रवधू अपर्णा यादव भी चुनावी राजनीति में कूद गई। पार्टी ने उन्हें लखनऊ कैन्ट विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया है। यादव की बडी पुत्रवधू और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव कन्नौज से सांसद हैं। लखनऊ कैन्ट से कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी विधायक हैं।

मूलरुप से बहुगुणा और अपर्णा यादव उत्तराखण्ड के गढवाल मंडल से ताल्लुक रखती हैं। यादव के कुनबे के 14 लोग पहले से ही सक्रिय राजनीति में हैं। इनमें 6 सांसद और 2 विधायक हैं। विधान परिषद के सदस्य के रुप में विधायक अखिलेश यादव सूबे के मुख्यमंत्री हैं जबकि विधानसभा सदस्य शिवपाल सिंह यादव राज्य के लोक निर्माण और सिंचाई विभाग के मंत्री हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!