ऋषिकेशः गंगा प्रवास पर निकलीं उमा भारती का अचानक फिसला पैर, अस्पताल में भर्ती

Edited By Nitika,Updated: 19 Nov, 2019 02:27 PM

sudden leg slipped of uma bharti

गंगा के लिए गंगोत्री से गंगासागर तक की पैदल यात्रा कर रही पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती का अचानक पैर फिसल गया। इसी के चलते उनके पैर में गंभीर चोट आ गई। वहीं डॉक्टरों ने उन्हें 3 सप्ताह के लिए आराम की सलाह दी है।

ऋषिकेशः गंगा के लिए गंगोत्री से गंगासागर तक की पैदल यात्रा कर रही पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती का अचानक पैर फिसल गया। इसी के चलते उनके पैर में गंभीर चोट आ गई। वहीं डॉक्टरों ने उन्हें 3 सप्ताह के लिए आराम की सलाह दी है।

उमा भारती ने स्वयं ट्वीट कर बताया कि अयोध्या के फैसले के बाद वह 10 तारीख को वापस कोटेश्वर पहुंची और वहां पर आसीन गंगा जी के साथ वह पुनः गंगा प्रवास पर 11 तारीख को कोटेश्वर से चल पड़ी। इसके बाद 11 से लेकर रविवार तक उन्होंने जनता से कोई संवाद नहीं किया, वह गंगा की सुंदरता एवं अलौकिकता से अभिभूत रही। रविवार को जब वह ऋषिकेश से थोड़ा ऊपर गरुड़ चट्टी पहुंची, वहां पर घने जंगलों के बीच में गंगा किनारे पर राम तपस्थली है वहीं पर उनका एक दिन का ब्रेक था किंतु रविवार ही एक ऐसी अनचाही घटना घटित हुई कि उन्हें देहरादून के हिमालयन अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

वहीं सोमवार दोपहर के भोजन के बाद फिसल गई जिससे उनके पांव में सूजन आई, रात में बहुत सूजन एवं दर्द बढ़ गया। सोमवार सवेरे उन्हें देहरादून के हिमालयन अस्पताल में जांच के लिए लाया गया, एक्स-रे से पता लगा है कि उनके बाएं पांव के पंजे में 2 जगह फैक्चर हुआ है और सिर में भी चोट लगी है। योग्य डॉक्टरों की टीम ने उन्हें अस्पताल से छोड़ा ही नहीं, अब वह यहां अस्पताल में 24 घंटे के लिए भर्ती हैं, पांव में प्लास्टर चढ़ चुका है जो डेढ़ महीने तक रहेगा।


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!