देवभूमि की सौम्या ने PCS-J में हासिल किया 72वां रैंक, मध्य प्रदेश में बनेगी सिविल जज

Edited By Nitika,Updated: 22 Aug, 2019 04:13 PM

soumya achieved 72nd rank in pcs j

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून निवासी सौम्या सिंह को पीसीएस (जे) सामान्य श्रेणी में 72वां रैंक हासिल हुआ है। इसी के चलते सौम्या अब मध्य प्रदेश सिविल जज के लिए चयनित हुई हैं।

देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून निवासी सौम्या सिंह को पीसीएस (जे) सामान्य श्रेणी में 72वां रैंक हासिल हुआ है। इसी के चलते सौम्या अब मध्य प्रदेश सिविल जज के लिए चयनित हुई हैं।

जानकारी के अनुसार, सौम्या सिंह का कहना है कि सौम्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। उनका कहना है कि मेहनत से अधिक जरूरत सकारात्मक सोच की होती है, सकारात्मक सोच से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। वहीं सौम्या के चयनित होने पर उनके परिजन भी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

बता दें कि यह सौम्या का दूसरा प्रयास था। सौम्या ने साल 2017 में राजावाला स्थित इक्फाई यूनिवर्सिटी से लॉ की परीक्षा उत्तीर्ण की। सौम्या के पिता सेलाकुई स्थित भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान में बतौर सीनियर टेक्निकल अफसर के पद पर तैनात हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!