गुप्ता ब्रदर्स के दूसरे बेटे की शादी हुई संपन्न, दुल्हन के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही थी शिवांगी

Edited By Deepika Rajput,Updated: 22 Jun, 2019 05:28 PM

gupta brothers second son marriage done

उत्तराखंड के औली में आयोजित गुप्ता बंधुओं के दूसरे बेटे शशांक की शादी शनिवार को दुबई के उद्योगपति विशाल जलान की बेटी शिवांगी के साथ संपन्न हो गई। शशांक की शादी भी उसी मंडप में हुई, जहां सूर्यकांत की हुई थी। उनकी शादी को 101 पंडितों ने संपन्न करवाया।...

औलीः उत्तराखंड के औली में आयोजित गुप्ता बंधुओं के दूसरे बेटे शशांक की शादी शनिवार को दुबई के उद्योगपति विशाल जलान की बेटी शिवांगी के साथ संपन्न हो गई। शशांक की शादी भी उसी मंडप में हुई, जहां सूर्यकांत की हुई थी। उनकी शादी को 101 पंडितों ने संपन्न करवाया। वहीं शिवांगी इस दौरान दुल्हन के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही थी।
PunjabKesari
मुंबई से आई ढोल टीम ने 'गणपति बप्पा मोरया' जयकारों के साथ दूल्हे का स्वागत किया। इसके बाद सुबह 11:00 बजे शशांक की घुड़चढ़ी हुई। घोड़े में बैठकर दूल्हे के साथ बाराती विवाह स्थल पहुंचे। यहां विधि-विधान के साथ उनकी शादी संपन्न हुई। शादी में 300 से अधिक मेहमान शामिल हुए। शादी समारोह में शामिल होने के लिए विदेशी मेहमानों के अलावा योग गुरु स्वामी रामदेव भी औली पहुंचे। वहीं परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद मुनि महाराज भी शादी के दौरान मौजूद रहे।
PunjabKesari
इससे पहले सूर्यकांत की शादी दिल्ली के मशहूर हीरा व्यापारी सुरेश सिंघल की बेटी कृतिका सिंघल से हुई। उनकी शादी को 100 पंडितों के द्वारा संपन्न करवाया गया। शादी की अधिकांश रस्में औली में हुई, जबकि सात फेरों की रस्म बद्रीनाथ धाम में संपन्न हुई। शादी में स्थानीय लोगों के साथ-साथ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों की शादी के लिए गुप्ता बंधु दुनिया भर में कहीं भी जा सकते थे लेकिन उन्होंने उत्तराखंड को चुना। यह बेहद खुशी की बात है और वह गुप्ता परिवार और उनके मेहमानों का उत्तराखंड में स्वागत करते हैं।
PunjabKesari
उल्लेखनीय है कि, इस भव्य शादी समारोह में मेहमानों के लिए 5 स्टार व्यवस्थाएं की गई हैं। शादी के लिए बाहुबली फिल्म जैसे आलीशान सेट बनाए गए हैं। फूलों की सजावट पर सिर्फ 5 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। ये स्विट्जरलैंड से मंगवाए गए हैं। औली की सड़कों को फूलों से सजा दिया गया है। मेहमानों को कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई है। स्थानीय लोग नाच गाने के साथ भोटिया वेशभूषा में गुप्ता बंधुओं की शादी का स्वागत कर रहे हैं। शादी के लिए विशाल मंडप बनाया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!