राज्यपाल ने दून मेडिकल काॅलेज जाकर कोविड-19 व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Edited By Diksha kanojia,Updated: 19 Jun, 2020 03:40 PM

governor went to doon medical college and took stock of covid 19 arrangements

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने गुरुवार को दून मेडिकल कॉलेज जाकर कोरोना वायरस (कोविड-19) से सम्बंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं उपस्थित वरिष्ठ चिकित्सकों और स्टाफ से बातचीत करते हुए मरीजों की व्यवस्थाओं, ओपीडी के बारे में भी पूछा।

देहरादूनः उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने गुरुवार को दून मेडिकल कॉलेज जाकर कोरोना वायरस (कोविड-19) से सम्बंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं उपस्थित वरिष्ठ चिकित्सकों और स्टाफ से बातचीत करते हुए मरीजों की व्यवस्थाओं, ओपीडी के बारे में भी पूछा।

जानकारी के अनुसार, राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि वर्तमान में कोविड मरीज़ों के लिए सबसे कारगर दवा ‘सोशल वैक्सीन’ है अर्थात प्रेम और सहानुभूति से उनका इलाज किया जाए। उन्होंने आईसीयू में भर्ती कोविड मरीजों से वीडियो काॅल पर बात की। उन्होंने मरीजों का मनोबल बढ़ाया।

साथ ही उन्होंने अस्पताल की नर्सों का उत्साह बढ़ाते हुए उनसे उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि नर्सों के हितों और उनकी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!