मुनस्यारी में क्षतिग्रस्त पुल की जगह नए पुल का हुआ निर्माण, प्रशासन ने ली राहत की सांस

Edited By Nitika,Updated: 28 Jun, 2020 11:21 AM

construction of new bridge in munsiyari

भारत-चीन सीमा पर सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माने जाने वाला उत्तराखंड के मुनस्यारी में मिलम घाटी-मल्ला जौहर को जोड़ने वाला सेनर गाड पर बना वैली ब्रिज को बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) ने फिर से तैयार कर लिया है।

नैनीतालः भारत-चीन सीमा पर सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माने जाने वाला उत्तराखंड के मुनस्यारी में मिलम घाटी-मल्ला जौहर को जोड़ने वाला सेनर गाड पर बना वैली ब्रिज को बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) ने फिर से तैयार कर लिया है।

मुनस्यारी से सीमांत मिलम घाटी-मल्ला जौहार को जोड़ने वाला यह पुल गत 22 जून को ढह गया था। एक निजी कंपनी को सीमा पर सड़क निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। कंपनी की ओर से एक ट्राला में पोकलैंड मशीन को ले जाते समय अधिक भार वहन न कर पाने के कारण पुल धराशायी हो गया था। पुल के टूटने से ट्रक एवं पोकलैंड मशीन नदी में समा गए थे।

बता दें कि सीमा पर शनिवार से आवाजाही शुरू हो गई है। पुल के बनने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!