भाजपा को किसानों की आह ले डूबेगी- कांग्रेस उपाध्यक्ष

Edited By Nitika,Updated: 29 Nov, 2020 01:58 PM

bjp will drown out farmers sighs

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि किसानों की आह भाजपा की सरकार को ले डूबेगी।

 

देहरादूनः उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि किसानों की आह भाजपा की सरकार को ले डूबेगी।

धीरेंद्र प्रताप ने देशभर में चल रहे किसान आंदोलन पर भाजपा सरकारों द्वारा किए जा रहे दमन और उत्पीड़न की घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जिस मनमाने तरीके से केंद्र सरकार ने किसान विरोेधी 3 कानून पास किए हैं, वह हर दृष्टि से किसानों के मौलिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड सहित देशभर में किसान विरोधी और जन विरोधी कानूनों का विरोध कर रही है और वह दिन दूर नहीं जब केंद्र सरकार को यह कानून वापस लेने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ऐलान किया है कि अगर केंद्र ने यह काले कानून वापस नहीं लिया तो कांग्रेस की जब भी हुकूमत में आएगी इन काले कानूनों को वापस ले लिया जाएगा।

वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष ने पिछले 2-3 दिन के किसान आंदोलन के दौरान कुछ किसानों की मृत्यु और हजारों किसानों पर हुए लाठीचार्ज को दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि किसानों की ऊपर पड़ा लाठी का एक-एक प्रहार केंद्र की भाजपा सरकार के कफन में कील लगाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस काले कानूनों का विरोध करती रहेगी और जब तक वापस नहीं लिया जाता कांग्रेसी कार्यकर्ता सड़क से संसद तक इसका विरोध करेंगे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!