12 जिलों के विकास कार्यों के लिए 462 करोड़ 62 लाख रूपए की राशि स्वीकृत

Edited By Nitika,Updated: 08 Apr, 2021 04:02 PM

462 crore 62 lakh approved for the development work

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिला योजना के तहत विभिन्न विकास कार्यों हेतु अल्मोड़ा जिले को छोड़कर अन्य सभी 12 जिलों के लिए 462 करोड़ 62 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है।

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिला योजना के तहत विभिन्न विकास कार्यों हेतु अल्मोड़ा जिले को छोड़कर अन्य सभी 12 जिलों के लिए 462 करोड़ 62 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में अल्मोड़ा जिले में आचार संहिता प्रभावी है।

तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विभिन्न योजनाओं में स्वीकृत धनराशि को जल्द से जल्द अवमुक्त किया जाए। प्रदेश का संतुलित विकास सरकार की प्राथमिकता है। धनराशि समय पर आवंटित होने से जमीनी स्तर पर कार्य में तेजी आएगी। उन्होंने विकास कार्यों में समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निदेश दिए। वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिला योजना के अंतर्गत 12 जिलों के लिए 462 करोड़ 62 लाख रूपए की धनराशि स्वीकृत करते हुए संबंधित जिलाधिकारियों के निवर्तन पर रखा गया है। इसमें सामान्य के तहत 361 करोड़ 41 लाख रूपए, एससीपी के तहत 86 करोड़ 32 लाख रूपए और टीएसपी के तहत 14 करोड़ 89 लाख रूपए की धनराशि स्वीकृत की गई है।

वहीं नैनीताल जिले के लिए 35 करोड़ 11 लाख, ऊधमसिंह नगर 37 करोड़ 10 लाख, पिथौरागढ़ 35 करोड़ 90 लाख, बागेश्वर 29 करोड़ 82 लाख, चम्पावत 29 करोड़ 18 लाख, देहरादून 49 करोड़ 73 लाख, पौड़ी 60 करोड़, टिहरी 47 करोड़ 61 लाख, चमोली 37 करोड़ 14 लाख, उत्तरकाशी 38 करोड़ 28 लाख, रूद्रप्रयाग 29 करोड़ 08 लाख और हरिद्वार के लिए 33 करोड़ 67 लाख रूपए की धनराशि जिला योजना में स्वीकृत की गई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!