Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 11 Aug, 2018 01:21 PM
इलाहाबाद के नए यमुना ब्रिज पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक ब्रिज के टावर पर चढ़ा गया। 50 फीट के टावर पर चढ़े युवक को उतारने के लिए फायर ब्रिगेड के लोगों को तकरीबन 2 घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। तब जाकर युवक को नीचे उतारा गया...
इलाहाबादः इलाहाबाद के नए यमुना ब्रिज पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक ब्रिज के टावर पर चढ़ा गया। 50 फीट के टावर पर चढ़े युवक को उतारने के लिए फायर ब्रिगेड के लोगों को तकरीबन 2 घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। तब जाकर युवक को नीचे उतारा गया।
बताया जा रहा है कि टावर पर चढ़ा युवक मानसिक रूप से बीमार है। घटना शुक्रवार शाम की है। जब मानसिक रूप से बीमार एक युवक ब्रिज के टावर पर तेजी से चढ़ गया और ऊपर चढ़ कर लटकने की कोशिश करने लगा। टावर पर चढ़े युवक को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।
वहीं ब्रिज पर तैनात गार्ड ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने युवक को नीचे उतारा।