Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 20 Oct, 2018 11:18 AM
उत्तर प्रदेश के बांदा में एक महिला ने देवी विसर्जन के दौरान फोर व्हिलर में ही बच्चे को जन्म दे दिया। विसर्जन की वजह से भारी जाम लगा हुआ था। जिसके चलते महिला को फोर व्हिलहर में ही जन्म देना पड़ा। जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे हैं...
बांदाः उत्तर प्रदेश के बांदा में एक महिला ने देवी विसर्जन के दौरान फोर व्हिलर में ही बच्चे को जन्म दे दिया। विसर्जन की वजह से भारी जाम लगा हुआ था। जिसके चलते महिला को फोर व्हीलर में ही जन्म देना पड़ा। जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
मामला भूरागढ़ क्षेत्र का है। यहां केन नदी में देवी प्रतिमाओं का विसर्जन हो रहा था। लोगों की भीड़ लगी हुई थी। इस दौरान अछरौड गांव की रहने वाली महिला को प्रसव पीड़ा होने पर जिला अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन जाम की वजह से रास्ता नहीं मिला और महिला ने स्कार्पियो गाड़ी में भूरागढ़ चौकी से के पास बच्चे को जन्म दे दिया।
परिजनों का कहना है कि उन्होंने 108 नंबर एम्बुलेंस को भी फोन किया था, लेकिन जाम के कारण वह भी नहीं आ पाई। बाद में जच्चा और बच्चा दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं।