युवा उद्योगपति ने यमुना को निर्मल बनाने के लिए शुरू किया भागीरथी प्रयास, यमुनोत्री से कलश भरकर करेंगे प्रवाहित

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 28 Nov, 2020 11:46 AM

young industrialist starts bhagirathi efforts to make yamuna clean

उत्तर प्रदेश मथुरा ब्रज के युवा उद्योगपति रंजीत महेश पाठक ने यमुना को निर्मल बनाने के लिए भागीरथी प्रयास प्रारंभ किया है। वह यमुनोत्री धाम से पवित्र कलश भरकर

मथुराः उत्तर प्रदेश मथुरा ब्रज के युवा उद्योगपति रंजीत महेश पाठक ने यमुना को निर्मल बनाने के लिए भागीरथी प्रयास प्रारंभ किया है। वह यमुनोत्री धाम से पवित्र कलश भरकर विश्राम घाट मथुरा पर प्रवाहित करेंगे।

यमुना को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने हेतु यमुना पुत्र कहलाने वाले ब्रज के चतुर्वेदी समाज की पुरातन संस्था श्री माथुर चतुर्वेद परिषद पुण्य तीर्थ विश्राम घाट मथुरा और पंच पन्डा समिति यमुनोत्री धाम के सहयोग से युवा उद्योगपति एवं  समाजसेवी रंजीत के द्वारा विश्राम घाट मथुरा पर स्वच्छ यमुना मिशन के संकल्प के साथ माथुर चतुर्वेद परिषद के संरक्षक नवीन नागर के साथ ब्रज रज के कलश की स्थापना कर माँ यमुनोत्री की पावन यात्रा का श्रीगणेश किया।

यमुना प्रदूषण और दुर्दशा से व्यथित रंजीत महेश पाठक ने कहा कि यमुनोत्री धाम की भांति मथुरा में स्वछ निर्मल जल हेतु समस्त संस्थाओं और सरकारों को जमीनी स्तर पर बहुमुखी प्रयास करने होंगे जिससे ब्रज में यमुना जी का वास्तविक स्वरूप लौटेगा और यहां के स्थानीय पंडा पुरोहितों की आमदनी में भी खासी बढ़ोत्तरी होगी। बता दें कि मथुरा में जन्म लेने के पश्चात अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई और उच्च शिक्षा इंग्लैंड से शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात युवा कारोबारी ने ब्रज की धरोहरों और संस्कृति को बचाने हेतु खासी मुहिम छेड़ दी है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!