योगी के मंत्री ने मोदी सरकार को किया आगाह: कहा- महंगाई के कारण जा चुकी हैं कई सरकारें

Edited By Ruby,Updated: 10 Sep, 2018 01:42 PM

yogi s minister warns modi government many governments have gone

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भारत बंद पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण देश में सरकारें जाने का इतिहास रहा है। भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष राजभर ने ट्वीट के जरिए मोदी...

बलियाः कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भारत बंद पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण देश में सरकारें जाने का इतिहास रहा है। 

भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष राजभर ने ट्वीट के जरिए मोदी सरकार को आगाह करते हुए कहा कि देश में जब भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं, मंहगाई बढ़ी है। मंहगाई की मार आम लोगों के साथ ही सरकार को भी झेलनी पड़ी है। महंगाई के कारण देश में कई सरकारें जाने का इतिहास रहा है।       

उन्होंने अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम (एससी/एसटी एक्ट) में संशोधन के उच्चतम न्यायालय के फैसले को पलटने को लेकर भी मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि वह न्यायालय के फैसले के साथ हैं। वह इस मसले पर ना तो दलित कार्ड खेल रहे हैं और ना ही सवर्ण कार्ड। वह ‘सही कार्ड’ खेल रहे हैं।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!