योगी के मंत्री का अखिलेश पर कटाक्ष, कहा- 'लैपटॉप ही नहीं सरकार भी चलाना आता है मुख्यमंत्री को'

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 14 Nov, 2021 10:30 AM

yogi s minister took a dig at akhilesh said  not only laptop but

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने तंस कसते हुए कहा कि अगर अखिलेश प्रदेश की जनता से पूछे तो पता चलेगा कि मुख्यमंत्री को लैपटॉप ही नहीं...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने तंस कसते हुए कहा कि अगर अखिलेश प्रदेश की जनता से पूछे तो पता चलेगा कि मुख्यमंत्री को लैपटॉप ही नहीं बल्कि सरकार भी बखूबी चलाना आता है। सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि इतनी बचकानी और हास्यास्पद बात सिर्फ सपा अध्यक्ष ही कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी उनकी सोच का स्तर इतना घटिया भी हो सकता है, इसका जवाब भी जनता से मिलेगा जो एक बार 2017 में मिल भी चुका है।

सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि अखिलेश और उनकी सरकार के बारे में किसी को कोई भ्रांति नहीं है। जिसे सिर्फ गुंडाराज चलाना आता हो वह दूसरों की काबिलियत क्या समझेगा। गुंडाराज चलाने वाले के मुंह से वैसे भी कुछ और चलाने की बात अच्छी नहीं लगती है। सिंह ने कहा यह सब देखते हुए आश्चर्य की कोई बात नहीं है कि दिन पर दिन सपा का ग्राफ नीचे आ रहा है। 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव में 400 सीटें पाने का दावा करने वाली समाजवादी पार्टी बताए कि किस नेता ने अपने पिता को पार्टी के अध्यक्ष पद से जबरन हटाया? ऐसा तो औरंगजेब ने किया था। किस नेता ने अपने चाचा को पार्टी से जबरियां बेदखल किया? और खुद कुर्सी कब्जा ली। सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि सपा फ्यूज बल्बों की झालर इकट्ठा कर रही है। विधानसभा चुनाव में यह सब दगे कारतूस निकलेंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!