महिला होमगार्ड ने दरोगा पर लगाया अश्लील हरकत करने का आरोप, SP ने दिया जांच का आदेश

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 02 May, 2020 01:57 PM

woman home guard accuses police officer of obscene act sp orders inquiry

एक तरफ देश कोरोना वायरस के संकट से जुझ रहा है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से शर्मनाक वाक्या सामने आया है। जहां एक महिला होमगार्ड ने दारोगा पर छेड़खानी और दुष्कर्म करने की नीयत से खींचने का आरोप लगाया है...

अलीगढ़ः एक तरफ देश कोरोना वायरस के संकट से जुझ रहा है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से शर्मनाक वाक्या सामने आया है। जहां एक महिला होमगार्ड ने दारोगा पर छेड़खानी और दुष्कर्म करने की नीयत से खींचने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि वह आए दिन छेड़खानी करता है। विरोध करने पर नौकरी से निकलवाने की धमकी देता है। जिसकी शिकायत हमने एसपी देहात अतुल शर्मा से की है। उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं।

महिला होमगार्ड ने आरोप लगाते हुए बताया कि सब इंस्पेक्टर सौदान सिंह यादव मुझ पर बुरी नजर रखता है। वह आए दिन छेड़खानी व अश्लील टिप्पणी भी कसता है। दरोगा ने महिलाओं को घर पर भी बुलाया। विरोध करने पर नौकरी से निकलवाने की धमकी देता है। महिला होमगार्ड ने बताया कि ड्यूटी के दौरान दरोगा सौदान सिंह आ धमके और पहुंचे और कहा कि बैंक पर आपकी ड्यूटी किसके द्वारा लगाई गई है। उन्होंने धमकाते हुए कहा कि इस पॉइंट पर तुम्हारी ड्यूटी नहीं है। जबकि मैंने उनसे कहा कि वह थाने से रवानगी होने के बाद बैंक पर अपनी ड्यूटी करने के लिए आई हूं। इसी दौरान उन्होंने बदतमीजी करनी शुरू कर दी। मुझसे अश्लील बातें करने लगा, महिला होमगार्ड ने दरोगा की इस बात का विरोध किया, तो दारोगा ने धमकी देते हुए कहा कि आज के बाद तुझे में यहां पर ड्यूटी नहीं करने दूंगा।

SP देहात अतुल शर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला ने शिकायत की हैं। पूरे मामले की जांच क्षेत्राधिकारी इगलास को सौंप दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद सब इंस्पेक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि दारोगा पर पहले भी एक अन्य महिला छेड़छाड़ का आरोप लगा चुकी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!