तलाक, धर्म परिवर्तन, दूसरी शादी के बाद महिला ने किया आत्मदाह, गंभीर रूप से झुलसी

Edited By Ajay kumar,Updated: 14 Oct, 2020 01:26 PM

woman commits self immolation after divorce conversion second marriage

लखनऊ विधानसभा के सामने मंगलवार को महिला के आत्मदाह के प्रयास से महराजगंज में सनसनी फैल गई। जिस वजह से महिला ने आत्मघाती कदम उठाया, उसका सम्‍बन्‍ध महराजगंज से है।

महाराजगंज-लखनऊ: लखनऊ विधानसभा के सामने मंगलवार को महिला के आत्मदाह के प्रयास से महराजगंज में सनसनी फैल गई। जिस वजह से महिला ने आत्मघाती कदम उठाया, उसका सम्‍बन्‍ध महराजगंज से है। इसी चार अक्‍‍‍‍‍‍टूबर को महिला, महराजगंज नगरपालिका के वीर बहादुर नगर स्थित एक युवक के घर पहुंच कर धरने पर बैठ गई थी। युवक के घर धरने पर बैठी महिला ने युवक पर आरोप लगाया था कि उसने धर्म परिवर्तन कर उसके साथ निकाह किया। गोरखपुर के कई मोहल्ले में लेकर रहा। बाद में वह सउदी अरब चला गया। वहां से खाते में पैसा भेजता था, लेकिन अब नहीं भेज रहा है। आरोपित युवक ढाई साल से सउदी अरब में है। पुलिस से महिला मांग कर रही थी युवक के घर में उसकी एंट्री करा दी जाए। जायदाद में हिस्सा दिला दिया जाए।

हंगामे के बाद कोतवाली पुलिस उसे महिला थाना ले गई थी। अब लखनऊ में विधानसभा के सामने आत्मदाह के प्रयास के बाद कोतवाली पुलिस ने जांच तेज कर दी है। युवक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। जांच के लिए काल डिटेल रिकार्ड (सीडीआर) भी खंगाला जाएगा।

झारखंड की रहने वाली है महिला, तीन दिन पूर्व पहले पति के घर भी पहुंची थी
महिला झारखंड के पलामू जिले की रहने वाली है। जून 1012 में उसकी शादी घुघली थाना क्षेत्र के पिपराइच उर्फ पचरूखिया गांव में एक युवक से हुई थी। पति को उसने छोड़ दिया था। पुलिस के मुताबिक मामला कोर्ट में है। लखनऊ में उसके आत्मदाह के प्रयास के बाद एक्शन में आई पुलिस सभी पहलुओं पर जांच शुरू की है। पूछताछ के दौरान यह पता चला कि तीन दिन पहले पति के गोरखपुर के रास्तीनगर फेस फोर स्थित मकान पर पहुंच यह कहते हुए हंगामा किया था। हंगामे के बाद डायल-112 की पीआरवी पहुंची थी। उसके बाद मामला शांत हुआ था। 
 
पुलिस के सामने युवक से निकाह का किया था दावा
पहले पति को छोडऩे के बाद महिला महराजगंज कस्बे के वीर बहादुर नगर वार्ड में किराए का मकान लेकर रहने लगी। चार अक्तूबर को हंगामे के दौरान उसका कहना था कि वीर बहादुर नगर में रहने के दौरान वह युवक के सम्पर्क में आई। पड़ोस में रहने वाली वजह से युवक ने बहला-फुसला कर प्रेम संबंध बनाया। उसके कहने पर धर्म परिवर्तन कर उसने निकाह किया। इसके बाद युवक गोरखपुर के बरगदवा, पादरी बाजार व मोहद्दीपुर में लेकर रहा। बाद में वह सउदी अरब चला गया। पुलिस के अनुसार महिला धर्म परिवर्तन व निकाह करने के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाई थी। उसका यही कहना था कि एक मौलवी को बुलाकर निकाह कराया था।

रात में ही महिला एसओ लखनऊ के लिए हो गई थीं रवाना 
लखनऊ में महिला के होने की खुफिया सूचना महराजगंज पुलिस को सोमवार की रात में ही लखनऊ से मिल गई थी। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी ने महिला थाना की एसओ मनीषा सिंह को महिला आरक्षियों के साथ रात में ही लखनऊ के लिए रवाना कर दिया। महिला एसओ को महिला की पहचान करनी थी। मंगलवार की सुबह ही महिला एसओ लखनऊ पहुंच भी गई थी, लेकिन पहचान के पहले ही उसने अपने शरीर में आग लगा ली। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!