Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jun, 2017 05:05 PM
बरेली के एक होटल में उस वक्त हंगामा मच गया जब पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ होटल के कमरे मे रंगेहाथ पकड़ लिया...
बरेलीः बरेली के एक होटल में उस वक्त हंगामा मच गया जब पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ होटल के कमरे मे रंगेहाथ पकड़ लिया। महिला अपने प्रेमी से मिलने होटल में आई थी। उधर उसके पति को पहले से उस पर शक था जिसके चलते उसने पुलिस की सहयता से दोनों को पकड़वा दिया।
महिला ने पहले भी किया है प्रेम विवाह
दरअसल बरेली के एक लड़के ने 15 फरवरी 2016 को बदायूं की रहने वाली और शिक्षा विभाग में अनुदेशक के पद पर नौकरी करने वाली लड़की से प्रेम विवाह किया था।महिला के पति की माने तो जब उसने प्रेम विवाह किया था, उससे पहले भी लड़की के बदायू के ही एक लड़के से प्रेम संबंध चल रहा था। जिसकी जानकारी उसे नही थी।
पति ने पकड़ने का बनाया मास्टर प्लान
पति ने कहा कि शादी के बाद भी उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ बात-चीत करती रही और मिलती रही। जब भी मौका लगता वो अपने प्रेमी से मिलती रहती। जब महिला के पति को शक हुआ तो उसने महिला का व्हाटसअप हैक कर उसके मैसेज पढ़ना शुरू कर दिए। जब उसको पत्नी के प्रेम प्रसंग का शक पक्का हुआ तो उसने उसको रंगे हाथों पकड़ने का प्लान बनाया।
इस तरह रंगेहाथ आशिक के साथ पकड़ी
जिसके बाद महिला का पति लखनऊ जाने को कहकर कल ही घर से निकल गया । पति के घर पर न होने का फायदा उठा कर महिला अपने प्रेमी से मिलने एक होटल में जा पहुंची। उधर महिला के पति ने अपने दोस्तों को पत्नी के पीछे लगा रखा था और जैसे महिला अपने प्रेमी के साथ होटल के कमरे में पहुची, उसके बाद पति पुलिस को लेकर होटल के रूम में पहुच गया। पुलिस को देख प्रेमी जोड़ा हक्का बक्का रह गया और प्रेमी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला जिसे पुलिस ने पकड़ लिया।
UP HINDI NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें-