Edited By Deepika Rajput,Updated: 27 Aug, 2018 12:16 PM
ग्रेटर नोएडा से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां जेल में कई पत्नियां खुद को बहन बताकर पतियों से मिलने पहुंच गईं। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पतियों ने अपनी पत्नियों को बाहों में लिया। इस बात की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन ने...
ग्रेटर नोएडाः ग्रेटर नोएडा से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां जेल में कई पत्नियां खुद को बहन बताकर पतियों से मिलने पहुंच गईं। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पतियों ने अपनी पत्नियों को बाहों में लिया। इस बात की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन ने महिलाओं को बाहर निकाल दिया।
दरअसल, महिलाओं की भारी तादाद को मद्देनजर रखते हुए जेल प्रशासन ने उनकी पतियों से मुलाकात पर रोक लगा दी थी। रक्षाबंधन पर बंदियों को उनकी बहनों से राखी बंधवाने की अनुमति थी। इस मौके का फायदा उठाते हुए कई पत्नियां भी राखियां लेकर खुद को बहन बताते हुए पति से मिलने पहुंची। इस दौरान पतियों ने अपनी पत्नियों को बाहों में लिया। जेल प्रशासन को शक हो गया। जिसके बाद पत्नियों की पहचान कर उन्हें बाहर कर दिया गया।