Edited By Ajay kumar,Updated: 02 Sep, 2020 01:54 PM
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद से ही दलितों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ गई हैं।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आए दिन दलितों पर हो रही जुल्म ज्यादती को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि आए दिन उत्तर प्रदेश में दलितों की हत्या की बड़ी वारदातें हो रही हैं। प्रदेश सरकार इन घटनाओं को नजरअंदाज करना बंदकर, अब एक्शन ले और जवाब दे।
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘उ.प्र. में दलित उत्पीडऩ, दलितों की हत्या की बड़ी वारदातें हो रही हैं। महोबा, आगरा, गोरखपुर, रायबरेली, हरदोई। क्या भाजपा सरकार ये बताने का कष्ट करेगी कि दलित उत्पीडऩ की घटनाएँ प्रदेश में क्यों नहीं रुक रहीं? प्रदेश सरकार इन घटनाओं को नजरअंदाज करना बंदकर, अब एक्शन ले और जवाब दे।’’
गाैरतलब है कि उत्तर प्रदेश में अचानक अत्याचार की घटनाएं बढ़ गई हैं। वैसे ताे प्रदेश में हर वर्ग इससे पीड़ित है लेकिन दलिताें पर घटनाएं कुछ ज्यादा ही बढ़ गई हैं। प्रदेश में ऐसा कोई भी जिला नहीं है जिस दिन दलितों पर हो रही जुल्म ज्यादती की वारदातें सामने न आएं। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सिटी गोरखपुर भी इस मामले में पीछे नहीं है।