Edited By Ajay kumar,Updated: 19 Dec, 2019 05:07 PM
नागरिकता संशोधन कानून के हिंसात्मक उग्र विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने लखनऊ एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी है। प्रदर्शन ने नागरिकता पर और भी कोहराम...
लखनऊः नागरिकता संशोधन कानून के हिंसात्मक उग्र विरोध प्रदर्शन को देखते हुए, प्रशासन ने शांति व सुरक्षा के मद्देनजर लखनऊ एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी है। प्रदर्शन ने नागरिकता पर और भी कोहराम मचा कर रख दिया है। ऐसे में कई पुलिस कर्मियों के भी घायल होने की खबर हैं।
बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के हिंसात्मक उग्र विरोध कर रहे लोगों ने लखनऊ के खदरा और सतखंडा पुलिस थाने को आग लगा दिया है। मामले में पुलिस ने 50 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। फिलहाल हालात शांत है। साथ ही पुलिस ने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील भी की।