Edited By Ajay kumar,Updated: 14 Nov, 2019 02:07 PM
यूपी के जनपद रायबरेली में लगातार हो रहे अपराध पर अंकुश लगने का नाम नहीं ले रहा है। जिसके उदाहरण आये दिन प्रकाशित होते रहते हैं। जिसके बावजूद योगी पुलिस की कार्यशैली सुधरने का नाम नहीं ले रही है। एक ऐसा...
रायबरेली: यूपी के जनपद रायबरेली में लगातार हो रहे अपराध पर अंकुश लगने का नाम नहीं ले रहा है। जिसके उदाहरण आये दिन प्रकाशित होते रहते हैं। जिसके बावजूद योगी पुलिस की कार्यशैली सुधरने का नाम नहीं ले रही है। एक ऐसा ही बर्बरता की सारी हदें पार करने वाला वीडियो वायरल हुआ है। जो शहर कोतवाली व मिल एरिया थानों के बीच के बंटवारे में एक पीड़िता को न्याय नहीं मिल पा रहा है।
बता दें कि कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटी बाजार में तीसरे भाई के जमीनी विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई व बड़ी भाभी के साथ कई बार मारपीट और घर में तोड़-फोड़ की। इतना ही नहीं पीड़िता के खाते को भी बंद करवा कर हजारों रुपए हड़प लिए गए। जिसको लेकर सालों से देवर से पिटने वाली पीड़ित महिला अपने बीमार पति के साथ थानों व एसपी ऑफिस के चक्कर काट रही है।
वीडियो बनाने वाले पर भी अंत में चलाई गई लाठी
वहीं 3 नवंबर के लगभग तो हद ही हो गई। जिसमें भाभी को देवर ने इस बार लाठी से जमकर पीट ही दिया जिसके बाद महिला लहूलुहान हो गयी। वहीं पिटाई का लाइव वीडियो कैमरे में कैद हो गया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सबसे बड़ी बात वीडियो में यह सामने आई कि आप देखेंगे कि वीडियो बनाने वाले पर भी अंत में लाठी चलाई गई है।