महिलाओं की परेशानियों को ध्यान से सुने अधिकारी: UP महिला आयोग

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 18 Feb, 2021 11:00 AM

up women commission says officers listened carefully

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल ने बुधवार को अधिकारियों को महिलाओं की समस्याओं को वरीयता देने के निर्देश दिए। बंसल ने सदर बाजार स्थित आर्य महिला डिग्री कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अभ्युदय योजना के...

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल ने बुधवार को अधिकारियों को महिलाओं की समस्याओं को वरीयता देने के निर्देश दिए। बंसल ने सदर बाजार स्थित आर्य महिला डिग्री कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अभ्युदय योजना के संबंध में छात्राओं को जागरूक किया। उन्होंने कलक्ट्रेट स्थित सभागार में जनसुनवाई में आयीं महिलाओं की समस्याओं को सुना। महिलाओं ने लगातार थाने एवं चौकियों के चक्कर लगाने की बात कही, इस पर बंसल ने अधिकारियों के फटकार लगाते हुए कहा कि थाने पर कोई महिला जाए तो उसकी बात सुनी जाए। उसे निराश होकर न लौटना पड़े।  

उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह महिलाओं के साथ उत्पीड़न होता रहेगा तो तो आखिर पीड़ति महिलाएं किससे न्याय की गुहार लगाएंगी। उन्होंने पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही महिलाओं को व्हाटसप नंबर देते हुए कहा अगर कोई पीड़ित महिला चाहे तो व्हाटसप नंबर पर भी अपनी शिकायत लिखकर आधार नंबर के साथ भेज सकती है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!