UP पुलिस का कारनामाः नशे में धुत सिपाही ने लोगों से किया गाली गलौज, वीडियो वायरल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Feb, 2018 07:30 PM

up police s fate nasheed sipahi did wrong to people video viral

यूपी पुलिस आए दिन अपने कारनामों के चलते सुर्खियों में बनी रहती है। इसी कड़ी में ताजा मामला आगरा का है। जहां नशे में धुत पुलिसकर्मी लोगों पर रौब झाड़ रहा है। वहीं पुलिसकर्मी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। यूं तो यूपी पुलिस के...

आगराः यूपी पुलिस आए दिन अपने कारनामों के चलते सुर्खियों में बनी रहती है। आज का मामला भी इसी प्रकार का है। इसी कड़ी में ताजा मामला आगरा का है। जहां नशे में धुत पुलिसकर्मी लोगों पर रौब झाड़ रहा है। वहीं पुलिसकर्मी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। यूं तो यूपी पुलिस के कारनामों के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद पुलिस सुधरने का नाम नहीं ले रही। 

जानकारी के मुताबिक मामला आगरा के रामबाग चौराहे का है। जहां नशे में धुत सिपाही प्रवीन यादव चौराहे पर लोगों के साथ गाली-गलौज कर रहा है। इतना ही नहीं सिपाही वाहन चालकों से दबंगई और उन पर रौब भी झाड़ रहा है। वहीं किसी ने नशे में धुत सिपाही का वीडियो बना लिया। जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 
PunjabKesari
नशे में धुत सिपाही का एक वीडियो 40 सेकंड का है तो दूसरा वीडियो 2 मिनट 20 सेकंड का है। दोनों वीडियो में सिपाही नशे में धुत होकर चौराहे पर गाली-गलौज और वाहन चालकों से दबंगई और रौब झाड़ता दिख रहा है। यह वीडियो पूरे शहर में वायरल हो रहा है, जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं बताया जा रहा है कि नशे में धुत सिपाही थाना एत्मादउद्दौला में तैनात है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!