UP पंचायत चुनाव: BJP प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव ने जीत की जनता को दी बधाई

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 04 May, 2021 09:23 AM

up panchayat elections bjp state president swatantradev congratulates

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी को मिले जनसमर्थन के लिए जनता का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं

लखनऊ:  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी को मिले जनसमर्थन के लिए जनता का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्याशियों को मिली विजय व समर्थन भाजपा सरकार द्वारा वहां के विकास व किसानों की उन्नति के लिए उठाए गए कदमों पर मुहर है।

भाजपा पार्टी द्वारा सोमवार की रात जारी बयान में सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी को मिले जनसमर्थन के लिए जनता का आभार व्यक्त किया। सिंह ने दावा किया, “प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अब तक लगभग 45 हजार से अधिक ग्राम प्रधान व 60 हजार से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता-समर्थक विजयी हुए है।” उन्होंने कहा, “प्रदेश में 918 सीटों पर पार्टी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीत चुकी है और अब तक मिली सूचना के अनुसार लगभग 450 से अधिक स्थानों पर जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों ने निर्णायक बढ़त ली है।”

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!