Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 21 Nov, 2020 11:15 AM
उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर के गांव शेरपुर निवासी भारतीय किसान यूनियन के संगठन मंत्री ठाकुर अब्दुल खालिक को भकियू भानु के पूर्व जिलाध्यक्ष बलराम सिंह ने जिला
मुज़फ्फरनगरः उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर के गांव शेरपुर निवासी भारतीय किसान यूनियन के संगठन मंत्री ठाकुर अब्दुल खालिक को भकियू भानु के पूर्व जिलाध्यक्ष बलराम सिंह ने जिला जेल से रिहा होते ही जान से मारने की धमकी दे डाली है। वहीं जान से मारने की धमकी मिलने पर संगठन मंत्री ठाकुर अब्दुल खालिक ने जिलाध्यक्ष पंकज सैनी को साथ लेकर शहर कोतवाली में पहुँच पूर्व जिलाध्यक्ष पर कार्यवाही को लेकर प्रार्थना पत्र दिया है।
बता दें कि भाकियू भानु के पूर्व जिलाध्यक्ष बलराम सिंह को भाकियू भानु में गलत नीति के चलते संगठन से निष्कासित कर दिया था,इसी निष्कासित के चलते जेल से जमानत पर रिहा होते ही बलराम सिंह ने संगठन मंत्री को जान से मारने की धमकी दे डाली।
इस दौरान संगठन मंत्री ने बताया कि संगठन ने पूर्व जिलाध्यक्ष को संगठन की गलत नीतियों और संगठन का नाम खराब करने के चलते उसे संगठन से निकाल दिया था,इसके पश्चात अभी दो दिन पूर्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने पंकज सैनी को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया था,जिस पर पूर्व जिलाध्यक्ष का कहना है कि मैंने पंकज सैनी को जिलाध्यक्ष बनवाया है,इसलिए में तुझे जान से मारूँगा ओर साथ ही नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पंकज सैनी को भी फोन कर गाली गलौच कर रहा है।