Bareilly Crime News: बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी, बारात देखने गए भाई की हत्या, परिवार में मचा कोहराम

Edited By Ajay kumar,Updated: 25 Apr, 2024 10:16 PM

brother s bier wakes up before sister s doli chaos in the family

अलीगंज में एक युवक की हत्या कर शव को सड़क पर फेंककर आरोपी फरार हो गए। मृतक के परिवार वालों को ज़ब इसका पता चला तो कोहराम मचा गया। आज मृतक की बहन की बारात आना है। उसकी मौत की खबर से खुशियां मातम में बदल गईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को...

बरेलीः अलीगंज में एक युवक की हत्या कर शव को सड़क पर फेंककर आरोपी फरार हो गए। मृतक के परिवार वालों को ज़ब इसका पता चला तो कोहराम मचा गया। आज मृतक की बहन की बारात आना है। उसकी मौत की खबर से खुशियां मातम में बदल गईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अशोक की बहन की आनी थी बारात 
जानकारी के अनुसार थाना अलीगंज जोगी ठेर निवासी अशोक 30 स्वर्गीय राजाराम बजीरगंज में गैस एजेंसी पर काम करते थे। रात को आठ बजे वह घर से निकला। 11 बजे के समय गांव के बच्चों ने बताया कि वह गांव में हरपाल, सेवाराम, देशराज की दुकान के मकान के पास उसका शव पड़ा हुआ है। उसका सिर फटा पड़ा था। जब परिवार को इसका पता चला तो कोहराम मचा गया। अशोक की बहन कविता की आज नीमटोली बजीरगंज से बारात आ रहीं थी। घर में बारात की तैयारी चल रहीं थी। उसकी मौत की खबर से खुशियां मातम में बदल गई।

PunjabKesari

पड़ोस में बरात आई थी देखने रात में घर से निकला था अशोक 
मृतक के भाई संजीव ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनकी बहन की बरात आनी है। इस लिहाज से घर में तैयारी चल रही थी। बुधवार रात पड़ोस में भी बरात आई थी। अशोक उसी बरात को देखने रात में घर से निकला था। थोड़ी देर बाद उन्हें सूचना मिली कि अशोक को चोट लगी है। वह सड़क पर पड़ा है। परिजन तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अशोक को मृत पाया।

हत्या की वजह तलाशने में जुटी पुलिस
एसओ अलीगंज अजय शुक्ला को हत्या की सूचना दी। पुलिस हत्या की वजह का पता करने में जुटी है। मृतक के भाई ने किसी रंजिश से इंकार किया। उन्होंने हत्या का आरोप लगाया है। अशोक गैस एजेंसी पर काम करता था। बहन की शादी के दिन उसकी हत्या से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण भी स्तब्ध है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!