Edited By Mamta Yadav,Updated: 04 Mar, 2024 05:32 AM
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जनपदों में आकाशीय बिजली से हुई जनहानि पर रविवार को गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 04-04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये हैं।
Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जनपदों में आकाशीय बिजली से हुई जनहानि पर रविवार को गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 04-04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये हैं।
उन्होंने राहत कार्यों को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि, तेज बारिश, आंधी-तूफान आदि आपदाओं से पशु हानि, मकान क्षति के मामलों में प्रभावितों को अनुमन्य आर्थिक सहायता अविलम्ब प्रदान की जाए। फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन करते हुए शासन को आख्या उपलब्ध करायी जाए।
राहत आयुक्त कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार आकाशीय बिजली से लखीमपुर खीरी, हरदोई, सीतापुर, शाहजहांपुर में 01-01 जनहानि, जनपद आगरा में 01 पशु हानि तथा अतिवृष्टि से जनपद मथुरा में 01 एक मकान गिरने की सूचना प्राप्त हुई है। जनपद सहारानपुर में आकाशीय बिजली गिरने से आंशिक मकान क्षतिग्रस्त होने की भी सूचना प्राप्त हुई है।