Edited By Ajay kumar,Updated: 12 May, 2020 05:58 PM
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 43 हजार से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किये गये हैं।
लखनऊ: लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 43 हजार से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किये गये हैं। अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि राज्य पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 1.23 लाख से अधिक लोगों के खिलाफ धारा-188 के तहत 43, 028 मुकदमे दर्ज किये हैं।
अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में अब तक 36.5 लाख से अधिक वाहनों की जांच की गयी और 38, 950 वाहन जब्त किये गये। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों से 17.34 करोड़ रूपये बतौर जुर्माना वसूला गया।