पंजाब-हरियाणा में किसानों पर हुए बल प्रयोग से भड़के UP के किसान, करेंगे दिल्ली कूच

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 28 Nov, 2020 12:51 PM

up farmers angry over use of force on farmers in punjab and

पंजाब और हरियाणा में किसानों पर हुए बल प्रयोग के विरोध में भारतीय किसान यूनियन भी गुस्से में है। भारतीय किसान यूनियन ने कल प्रदेश में प्रदर्शन किया था और आज दिल्ली कूच कर रहे हैं। फिलहाल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत...

गाजियाबाद: पंजाब और हरियाणा में किसानों पर हुए बल प्रयोग के विरोध में भारतीय किसान यूनियन भी गुस्से में है। भारतीय किसान यूनियन ने कल प्रदेश में प्रदर्शन किया था और आज दिल्ली कूच कर रहे हैं। फिलहाल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत मेरठ में है और उम्मीद जताई जा रही है तकरीबन 10:00 बजे वहां से दिल्ली के लिए कुछ करेंगे। आशा है कि 12:00 बजे के आसपास गाजियाबाद सीमा में दाखिल हो जाएंगे।
PunjabKesari
गाजियाबाद के राज नगर एक्सटेंशन मेंकिसानों के लिए खाने की तैयारी की जा रही है। दरअसल भारतीय किसान यूनियन के आवाहन पर किसान मेरठ से दिल्ली कूच कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि 12:00 बजे के आसपास ये लोग गाजियाबाद पहुंच जाएंगे। इस को लेकर सुरक्षा भी कड़ी की गई है।
PunjabKesari
यूपी गेट पर दिल्ली और गाजियाबाद पुलिस के साथ अर्द्ध सैनिक बल भी लगाया गया है। अधिकारियों ने फोन पर बताया कि किसानों को दिल्ली जाने दिया जाएगा उनको नहीं रोका जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!