UP Crime News: घर में घुसकर वृद्ध महिला से किया दुष्कर्म, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

Edited By Pooja Gill,Updated: 25 Oct, 2024 12:56 PM

up crime news raped an old woman

हाथरस (सूरज मौर्या): उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 25 वर्षीय युवक पर 60 वर्षीय वृद्धा ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है...

हाथरस (सूरज मौर्या): उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 25 वर्षीय युवक पर 60 वर्षीय वृद्धा ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी युवक ने घटना को उस समय अंजाम दिया, जब वृद्ध महिला घर में अकेली सो रही थी। युवक ने वृद्ध महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी युवक पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी को घायल हालत में पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

जानिए पूरा मामला
दरअसल, कोतवाली सासनी क्षेत्र स्थित एक गांव की रहने वाली 60 वर्षीय वृद्ध महिला ने एक युवक के खिलाफ कोतवाली में शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि बुधवार देर रात गांव का एक युवक उनके घर में घुस आया। युवक ने वृद्ध महिला से रेप किया। इस दौरान वृद्ध ने शोर मचा दिया। पकड़े जाने के डर से आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद वृद्धा और उसके परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

आरोपी पर है कई धाराओं में मुकदमे दर्ज
मामला दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश करने में जुट गई। जिसके चलते पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक को इगलास रोड बाबा भट्ठा के पास से पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया। जबावी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी पर फायरिंग की। इस दौरान उसके पैर में गोली लग गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी की पहचान फतेह खां के रूप में हुई है। पुलिस को आरोपी के पास से एक तमंचा और एक कारतूस भी मिला है। सीओ सिटी ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है और पूर्व में भी जेल जा चुका है। उसके खिलाफ थाना सासनी में एनडीपीएस एक्ट व चोरी जैसी संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।  

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!