UP विधानसभा ने दी जन्मेजय सिंह को श्रद्धाजंलि, सदन की कार्यवाही शनिवार तक के लिए स्थगित

Edited By Umakant yadav,Updated: 21 Aug, 2020 12:37 PM

up assembly gave tribute janmejaya proceedings house adjourned till saturday

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक जन्मेजय सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही दिन भर के लिये स्थगित कर दी गई।

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक जन्मेजय सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही दिन भर के लिये स्थगित कर दी गई। 
PunjabKesari
बता दें कि देवरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक जन्मेजय सिंह का आज हृदयगति रूकने के कारण निधन हो गया था। वह 75 वर्ष के थे। विधानसभा में नेता सदन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंह को कर्मठ राजनेता एवं लोकप्रिय जनप्रतिनिधि बताते हुये शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सात जुलाई 1945 को जन्मे सिंह वर्ष 2000 के उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर देवरिया की गौरीबाजार सीट से पहली बार विधानसभा के लिये निर्वाचित हुये थे। जबकि वर्ष 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में वह भाजपा के टिकट पर देवरिया विधानसभा से चुने गए। 
PunjabKesari
योगी ने कहा कि दिवंगत नेता के निधन से पार्टी ने एक कर्मठ कार्यकर्ता और जनता ने लोकप्रिय जनप्रतिनिधि खो दिया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनो के प्रति संवेदना व्यक्त की।

नेता प्रतिपक्ष समाजवादी पार्टी के शैलेन्द्र यादव ललई ने कहा कि सिंह की सौम्यता का पूरा सदन कायल था। वरिष्ठ होने के बावजूद वह हर सदस्य से मृदल व्यवहार करते थे। सदन को जनप्रिय राजनेता की कमी हमेशा अखरेगी। 

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) विधानमंडल दल के नेता लालजी वर्मा ने कहा कि उन्हे वर्ष 2000 के उपचुनाव में सिंह के साथ काम करने का अवसर प्राप्त हुआ था। वह एक कर्मठ राजनेता और समाजसेवी थे जिन्हे क्षेत्र की जनता बहुत पसंद करती थी।

कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता अराधना मिश्रा मोना, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के ओमप्रकाश राजभर और अपना दल ने दिवंगत सदस्य के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
PunjabKesari
विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि यह सदन के लिये दुर्भाग्य की घड़ी है जब गुरूवार को सदस्यों ने अपने चार साथियों के निधन पर शोक व्यक्त किया था और आज एक और कर्मठ सदस्य के निधन पर शोकाकुल है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुये दो मिनट का मौन रखने का सदस्यों से आवाह्न किया जिसके बाद सदन की कार्यवाही शनिवार तक के लिये स्थगित कर दी गयी। 

गौरतलब है कि गुरुवार को विधानसभा के संक्षिप्त मानसून सत्र की शुरूआत हुयी थी। सत्र के तीसरे दिन शनिवार को सदन में चालू वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट और 15 विधेयक सदन के पटल पर रखे जायेंगे जबकि सोमवार को बजट प्रस्तावों और विधेयक को पारित करने के बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दी जायेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!