उत्तर प्रदेश में जब तक कांग्रेस की सरकार नही बनेगी, मैं चैन से नहीं बैठूंगा: राहुल

Edited By Anil Kapoor,Updated: 12 Feb, 2019 08:48 AM

unless the congress government is formed in up i will not sit still rahul

उत्तर पदेश के लिए कांग्रेस के नवनियुक्त महासचिवों प्रियंका गांधी वाड्रा तथा ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ यहां रोड शो करने आए अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि राज्य में जबतक कांग्रेस की सरकार नहीं बनती है तब तक ‘मैं, प्रियंका और सिंधियाजी चैन से नहीं...

लखनऊ: उत्तर पदेश के लिए कांग्रेस के नवनियुक्त महासचिवों प्रियंका गांधी वाड्रा तथा ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ यहां रोड शो करने आए अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि राज्य में जबतक कांग्रेस की सरकार नहीं बनती है तब तक ‘मैं, प्रियंका और सिंधियाजी चैन से नहीं बैठेंगे। अपनी बहन और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पार्टी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ लखनऊ में रोड शो करते हुए शाम को पार्टी कार्यालय पहुंचे। जहां राहुल ने कहा कि हमारे सामने लोकसभा का चुनाव है, मैंने प्रियंका और ज्योतिरादित्य से कहा है कि इस चुनाव में बेहतर प्रदर्शन होना चाहिए, मगर उत्तर प्रदेश के अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार भी बनानी होगी। ये आप दोनों की जिम्मेदारी है।

PunjabKesariकांग्रेस प्रमुख ने कहा कि यह आपके (प्रियंका, ज्योतिरादित्य और उनकी टीम) लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का संदेश है कि उत्तर प्रदेश में अगर कांग्रेस को खड़ा करना है तो जमीनी नेताओं को आगे बढ़ाना पड़ेगा। राहुल ने यह भी कहा कि वह बसपा अध्यक्ष मायावती और सपा मुखिया अखिलेश यादव का आदर करते हैं, मगर कांग्रेस अगला लोकसभा चुनाव अपनी विचारधारा के लिए उत्तर प्रदेश को बदलने के मकसद से पूरे दम से लड़ेगी। राहुल ने कहा कि जो लोग हेलीकॉप्टर और हवाई जहाज में उड़ते हैं, उनसे आपका काम नहीं होने वाला। जो लोग गांव में लड़ेंगे, शहरों में लड़ेगे, सड़कों पर लड़ेंगे, उनको आगे बढ़ाइए। फिर देखिए कांग्रेस कैसे खड़ी होती है।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का पिछड़ा, गरीब, किसान, युवा सभी यहां कांग्रेस की सरकार चाहते हैं। सबको इन्होंने आजमा लिया है और सबके सब नाकाम हो गए हैं। अब एक ही रास्ता है।

PunjabKesariकांग्रेस अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मोदी सरकार ने राफेल सौदे में भ्रष्टाचार किया। किसानों की बजाय उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया। हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा पूरा नहीं किया। आपके पास मुद्दों की कोई कमी नहीं है। आप आगे बढ़ें और कांग्रेस की विचारधारा की लड़ाई लड़ें। राजधानी लखनऊ स्थित हवाई अड्डा पहुंचने के बाद दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे कांग्रेस अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त महासचिवों-प्रियंका गांधी एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ रोड शो शुरू किया जो करीब 5 घंटे तक चला। रोड शो में लोगों की जबरदस्त मौजूदगी में कांग्रेस अध्यक्ष को हवाई अड्डे से स्थानीय कांग्रेस कार्यलाय की लगभग 12 किलोमीटर की दूरी तय करने में साढ़े 5 बज गए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!