mahakumb

Traffic Update: महाशिवरात्रि से पहले महाकुंभ आने वालों की भारी भीड़; कई किलोमीटर तक भीषण जाम

Edited By Pooja Gill,Updated: 23 Feb, 2025 12:34 PM

traffic update huge crowd of people coming to mahakumbh

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत से लेकर अब तक 60 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने डुबकी लगा ली है। अब महाकुंभ के खत्म होने में कुछ ही दिन रह गए है। अंतिम स्नान 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन होगा...

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत से लेकर अब तक 60 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने डुबकी लगा ली है। अब महाकुंभ के खत्म होने में कुछ ही दिन रह गए है। अंतिम स्नान 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन होगा, जिसके लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। आज आखिरी वीकेंड होने के कारण भी भारी संख्या में लोग महाकुंभ जा रहे है। जिसकी वजह से प्रयागराज आने वाले प्रमुख रास्तों पर भीषण जाम लगा है, जिससे वाहन रेंगते हुए चल रहे हैं। श्रद्धालु परेशान हैं, क्योंकि जाम से राहत देने के लिए किए गए इंतजाम भी प्रभावी नहीं साबित हो रहे हैं।

20 से 25 किलोमीटर लंबा जाम
महाकुंभ पहुंचने के लिए लोग अपने निजी वाहन से भी पहुंच रहे है। इस वजह से यहां करीब 20 से 25 किलोमीटर लंबा जाम लगा है। सड़क पर वाहन रेंग रहे हैं। प्रयागराज पैक हो गया है। फूलपुर से चलकर साहसो पहुंचेंगे तो यहां भीषण जाम लगा है, यहां से निकलेंगे तो झूंसी में आपको जाम मिलेगा। सैदाबाद से झूंसी आने वाले रास्ते पर लंबा जाम है। हनुमानगंज में जाम लगा है। अंदावा में भीषण जाम है। यहां कई किलोमीटर लंबा जाम लगा है। झूंसी तक जाम लगा है। वहीं, मुंगरी से नैनी वाले रास्ते पर जाम लगा है। मासिक में काफी लंबी कतारें लगी हैं। यूआईटी तक आपको जाम मिलेगा। नैनी से आगे जाने वाले रास्ते पर लंबा जाम लगा है। घूरपुर से इरादात्गंज के बीच जाम ही जाम है। इसके बाद डंडुपुर से आपको जाम मिलेगा। नारी-बारी से जरही और जरही से गौहानिया में भीषण जाम और शंकर गढ़ से आने वाले रास्ते पर गौहानिया के पास जाम लगा है। पुरा मुफ्ती से प्रयागराज आने वाले रास्ते पर जाम है। सुलेम्सरै में जाम लगा है। रामबाग में जाम लगा है।

वाहनों की लगी लंबी कतारें...
मेला क्षेत्र के आसपास के क्षेत्र में शनिवार को वाहनों का दबाव इतना बढ़ गया कि शहर में नो एंट्री प्वाइंट्स पर तीन किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। नतीजा यह हुआ कि जो सफर कुछ मिनटों में तय हो सकता था, वह घंटों में पूरा हुआ। बांगड़ चौराहा, नए यमुना पुल, अलोपीबाग फ्लाईओवर, बैरहना चौराहा, चुंगी और जीटी जवाहर जैसे प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस बीच, प्रयागराज शहर में यातायात व्यवस्था के सुधार के लिए किए गए सभी इंतजाम भी जाम को पूरी तरह से नियंत्रित नहीं कर पाए हैं, और श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!