ताज का दीदार करने आए चाइनीज जोड़े को देखकर भागने लगे पर्यटक, प्रशासन ने बताई हकीकत

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 22 Sep, 2020 08:27 PM

tourists started fleeing to see chinese couple looking for taj

भारत-चीन सीमा के बीच बढ़ते सीमा विवाद व कोरोना संकट के मद्देनजर चाइनिजों को लेकर देश भर में आक्रोश व्याप्त है। इसी बीच अजीबो-गरीब मामला सामने

आगराः भारत-चीन सीमा के बीच बढ़ते सीमा विवाद व कोरोना संकट के मद्देनजर चाइनिजों को लेकर देश भर में आक्रोश व्याप्त है। इसी बीच अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार करने आए चाइनीज जोड़े को देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। उन्हें देखकर लोग भागने लगे।

बता दें कि ताज का दीदार करने आए लोगों ने विदेशी जोड़े को देखकर ताजमहल में एक साइड से खड़े गए। जब चाइनीज जोड़ा ताजमहल के अंदर तक चला गया तब जाकर लोग बाहर निकले। वहीं बाद में जब प्रशासन ने लोगों को इस जोड़े के देश का नाम ताइवान बताया तो लोगों ने चैन की सांस ली। इस दौरान लगातार सैनेटाइजेशन का काम भी जारी था।

ताज के सहायक संरक्षण अधिकारी अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि ताजमहल खुलने के पहले दिन 21 सितम्बर को कुल 20 विदेशी पर्यटक आए थे। सबसे पहले ताजमहल में दाखिल होने वाला जोड़ा चीन नहीं, बल्कि ताइवान से था। ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान अपने रिकॉर्ड में इस जोड़े ने अपना देश ताइवान लिखा है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!