UP Police Paper Leak: अब तक कुल 396 आरोपी गिरफ्तार, DGP बोले- पेपर प्रिंटिंग प्रेस से छपने के बाद हुआ खेला

Edited By Harman Kaur,Updated: 15 Mar, 2024 05:10 PM

total 396 accused arrested 178 fir in paper leak case

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने शुक्रवार को कहा कि 17 और 18 फरवरी को प्रदेश भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड परीक्षा का प्रश्नपत्र.....

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने शुक्रवार को कहा कि 17 और 18 फरवरी को प्रदेश भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने के 3 मुख्य साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने पेपर लीक मामले में अब तक कुल 396 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें से 54 लोगों को STF ने गिरफ्तार किया है।
PunjabKesari
'जब पेपर प्रिंटिंग प्रेस से स्ट्रांग रूम में ले जाया जा था तभी आरोपियों...'
पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने पत्रकार वार्ता में कहा कि, " उत्तर प्रदेश पुलिस और STF (Special Task Force) की कई टीम की गहन जांच के बाद यह निष्कर्ष निकला है कि परीक्षा का पेपर इन 3 व्यक्तियों द्वारा लीक किया गया था।" कुमार ने कहा, "जब परीक्षा का पेपर प्रिंटिंग प्रेस से स्ट्रांग रूम में ले जाया जा रहा था, तभी आरोपियों ने पेपर लीक कर दिया।" उनके अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रयागराज के मूल निवासी अभिषेक कुमार शुक्ला, मिर्ज़ापुर निवासी शिवम गिरी और भदोही जिले के निवासी रोहित कुमार पांडे के रूप में हुई।
PunjabKesari
'एक आरोपी अंतरराज्यीय गिरोह का हिस्सा है...'
DGP ने आगे कहा कि तीनों को बृहस्पतिवार को गाजियाबाद में STF की एक टीम ने गिरफ्तार किया। आरोपी भर्ती परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का हिस्सा हैं। डीजीपी ने कहा, "आरोपियों ने पहले मुद्रित प्रश्न पत्रों की ढुलाई में शामिल परिवहन कंपनी के साथ काम किया था। आरोपी फरवरी के पहले सप्ताह में अहमदाबाद के एक गोदाम से पेपर लीक करने में कामयाब रहे, जहां प्रश्न पत्र रखे गए थे।" डीजीपी ने कहा कि पेपर लीक में शामिल कुछ अन्य अभियुक्तों के बारे में जल्द ही खुलासा किया जाएगा। उत्तर प्रदेश पुलिस और एसटीएफ ने विभिन्न जिलों में परीक्षा पेपर लीक के मामले में 178 प्राथमिकियां दर्ज की हैं।

ये भी पढ़ें.....
मिर्जापुर में भीषण हादसा: अनियंत्रित ट्रक ने बोलेरो को मारी जोरदार टक्कर, 3 की मौत, 6 घायल

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक भीषण हादसा हो गया। जहां एक ट्रक, बोलेरो और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!