Edited By Harman Kaur,Updated: 27 Apr, 2024 02:00 PM
उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। दोपहर के समय झुलसाने वाली गर्मी के कारण सड़कों पर सन्नाटा छाया रहता है......
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। दोपहर के समय झुलसाने वाली गर्मी के कारण सड़कों पर सन्नाटा छाया रहता है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 5 दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। इसी दौरान यूपी के कई जिलों में तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जाएगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है और दिन के समय में 25 से लेकर 35 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जाएगी।
अगर बीते 24 घंटे की बात करें तो प्रयागराज जिला सबसे गर्म रहा। जहां पर अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान मुजफ्फरनगर जिले में रहा। जहां पर 19.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड दर्ज किया गया। वहीं, आज यानी शनिवार को बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली और वाराणसी जिले में लू का अलर्ट है।
UP के इन जिलों में लू का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में यूपी के जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली और महाराजगंज जिले में लू चलने की संभावना जताई है।