आज राज्यपाल राम नाइक और मुख्यमंत्री योगी मथुरा को देंगे सौगात

Edited By Anil Kapoor,Updated: 31 Aug, 2018 07:44 AM

today governor and chief minister will give to mathura

पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा एवं विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान का 8वां दीक्षांत समारोह आज मनाया जाएगा। यहां पहली बार 93 स्टूडेंट्स को डिग्री और पहली बार बड़ी संख्या में 14 छात्रों को पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की जाएगी।

मथुरा: पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा एवं विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान का 8वां दीक्षांत समारोह आज मनाया जाएगा। यहां पहली बार 93 स्टूडेंट्स को डिग्री और पहली बार बड़ी संख्या में 14 छात्रों को पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की जाएगी। 15 पदक दिए जाएंगे। इसमें ओवरऑल वी.सी. अवार्ड बी.बी.एस.सी. एंड ए.एच. की छात्रा प्रभा शर्मा को प्रदान किया जाएगा।

कुलपति प्रो. के.एम.एल. पाठक ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल एवं कुलाधिपति रामनाइक करेंगे। मुख्यातिथि यू.जी.सी. के चेयरमैन धीरेंद्र पाल सिंह होंगे। विशिष्ट अतिथि पशुपालन मंत्री एस.पी. सिंह बघेल होंगे। इसके अलावा वी.सी. और रजिस्ट्रार पी.के. शुक्ला मंच पर आसीन रहेंगे। समारोह 10.40 बजे शुरू होगा और 12.30 पर समाप्त हो जाएगा। यहां बने दोनों हैलीपैड को लोक निर्माण विभाग दुरुस्त करा रहा है।

दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले ब्रजवासियों की झोली सौगातों से भरने आ रहे हैं। योगी आदित्यनाथ करोड़ों रुपए की कार्ययोजनाओं की घोषणा करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!