Edited By Anil Kapoor,Updated: 21 Sep, 2018 04:36 PM
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक अकेली लड़की को छेड़ना गुंडों को भारी पड़ गया। उनको इस बात का बिल्कुल भी पता नहीं था कि लड़की फाइटर है। गुंडों ने जैसी ही लड़की को अकेला देख छेड़छाड़ करने की कोशिश की तो उसने....
आजमगढ़ (उप्र): उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक अकेली लड़की को छेड़ना गुंडों को भारी पड़ गया। उनको इस बात का बिल्कुल भी पता नहीं था कि लड़की फाइटर है। गुंडों ने जैसी ही लड़की को अकेला देख छेड़छाड़ करने की कोशिश की तो उसने सबकी फिल्मी स्टाइल में पिटाई कर दी।
जानकारी मुताबिक यह कोई घटना नहीं बल्कि एक भोजपुरी फिल्म 'जीत' की शूटिंग का दृश्य है। इस फिल्म की शूटिंग आजकल आजमगढ़ और पूर्वांचल में चल रही है। फिल्म के प्रोड्यूसर सुनील गिरी का कहना है कि यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा में एक नया परिणाम स्थापित करेगी। फिल्म में तनुश्री लीड रोल निभा रही हैं और उनके अपोजिट 2 हीरो हैं-साकेत गिरी और रितेश पांडे। साकेत गिरी की यह पहली फिल्म है।