Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 14 Apr, 2019 05:01 PM
फतेहपुर सीकरी में पहुंचे यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर रॉबर्ट वाड्रा राजनीति में आने चाहेंगे तो पार्टी उनके बारे में जरूर चाहेगी कि वो परिवार को हिस्सा...
फतेहपुरः फतेहपुर सीकरी में पहुंचे यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर रॉबर्ट वाड्रा राजनीति में आने चाहेंगे तो पार्टी उनके बारे में जरूर चाहेगी कि वो परिवार को हिस्सा बनें। कांग्रेस में शामिल होने से उनको कौन मना करेगा?
फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनाव लड़ने पर कहा कि लोग प्रियंका गांधी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। जिस दिन वो चुनावी राजनीति में उतरने का फैसला करेंगी, लोग उनका स्वागत करेंगे। वो जिस सीट से लडेंगी, जीत जाएंगी।