आगरा में बढ़ी 'आई फ्लू' के मरीजों की संख्या; स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें लक्षण और डॉक्टर की सलाह

Edited By Pooja Gill,Updated: 26 Jul, 2023 04:23 PM

the number of eye flu patients

Eye Flu In Agra: उत्तर प्रदेश में आगरा इन दिनों बाढ़ की चपेट में आया हुआ है। लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच अब लोगों को आंखों के संक्रमण (आई फ्लू) हो रहा है। अस्पतालों में इस समय आई फ्लू के मरीजों की संख्या अधिक है और...

Eye Flu In Agra: उत्तर प्रदेश में आगरा इन दिनों बाढ़ की चपेट में आया हुआ है। लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच अब लोगों को आंखों के संक्रमण (आई फ्लू) हो रहा है। अस्पतालों में इस समय आई फ्लू के मरीजों की संख्या अधिक है और लगातार मरीज इस बीमारी की चपेट में आ रहे है। डॉक्टरों का कहना है कि यह बीमारी एक दूसरे के संपर्क में आने से फैलती है। इसलिए सावधानी बरतना बहुत जरूरी है।

यह भी पढ़ेंः दरिंदों के सामने गिड़गिड़ाती रही बेबस किशोरी: नहीं पसीजा हैवानो का दिल, नशीला पदार्थ पिलाकर जंगल में की हैवानियत

 बता दें कि आगरा के अस्पतालों में आई फ्लू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी को देखते हुए डॉक्टरों की सलाह है कि आंखों में काजल न लगाएं। इससे यह संक्रमण को और बढ़ा सकता है। एसएन मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग के चिकित्सक डॉ. तिरुपति नाथ ने बताया कि काजल में क्या-क्या इस्तेमाल किया जाता है, यह पता नहीं होता है। इसलिए आंखों में काजल लगाने से मना किया जाता है। आई फ्लू से बचने के लिए हाथों को धोते रहें। हाथ हर समय साफ रहना चाहिए। यह भी ध्यान रखें कि हाथ को आंख के पास नहीं ले जाएं। अगर कोई आई फ्लू की चपेट में आ जाता है तो वह खुद को परिवार के बाकी सदस्यों से एक-दो दिन के लिए अलग रख ले। कपड़े अलग धोए। कास्मेटिक व अन्य चीजों के सामूहिक इस्तेमाल से बचना चाहिए और बीमारी होने पर डॉक्टर को दिखाएं और इलाज कराएं।

PunjabKesari

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट
आई फ्लू की बीमारी स्कूलों में भी बढ़ रही है। मरीजों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि बीमारी की रोकथाम के लिए विभाग की ओर से जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में दवाएं और आई ड्रॉप उपलब्ध करा दी गई है। जिन क्षेत्रों में मरीज अधिक मिल रहे हैं, वहां स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं। संक्रमित बच्चों को आइसोलेट किए जाने की सलाह दी जा रही है और उनके माता-पिता को उनका ध्यान रखने के लिए कहा जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः 'जनहानि रोकने के लिए जागरूकता सबसे बड़ा हथियार, राज्य में स्थापित होगा आपदा राहत प्रशिक्षण केंद्र'- CM योगी

आई फ्लू के लक्षणों में रखे इन बातों का ध्यान  
बारिश आते ही आंखों में चुभन, पानी निकलना, आंख लाल होना और आंखों में जलन होना शुरू हो जाता है जो कंजक्टिवाइटिस (आई फ्लू) का लक्षण है। अगर किसी को यह लक्षण होते है तो आंखों को छुएं न, आंखों को रगड़ें नहीं, व्यक्तिगत सामान जैसे ड्रोप, रुमाल, तौलिया, आदि का आदान-प्रदान न करें। व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखें। अपने परिवार वालों से दूरी बनाकर रखें। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!